कैथल। गांव बात्ता निवासी राहुल के 10वीं और बारहवीं के प्रमाणपत्र में पिता का नाम गलत दर्ज होने के मामले में अदालत ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को रिकॉर्ड में सुधार करने के आदेश दिए हैं। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जस्मीत कौर की अदालत ने राहुल के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि उसके पिता का वास्तविक नाम रमेश है, जबकि बोर्ड के प्रमाणपत्रों में गलती से महेश शर्मा दर्ज किया गया है।
अदालत ने बोर्ड को रिकॉर्ड और मार्कशीट में आवश्यक संशोधन कर नए प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। राहुल ने अदालत में दायर याचिका में बताया कि उसने मई 2017 में दसवीं और मई 2019 में बारहवीं की परीक्षा पास की थी। दोनों प्रमाणपत्रों में उसके पिता का नाम महेश शर्मा दर्ज हो गया, जबकि सही नाम रमेश है।