फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह छाई रही धुएं की परत लोगों को आंखों में हुई जलन

विज्ञापन
सुबह धुएं की घनी परत के कारण क्षेत्र में कम हुई दृश्यता। संवाद
विज्ञापन
सीवन। क्षेत्र में रविवार सुबह धुएं की घनी परत छाई रही। सड़कों और खुले स्थानों पर धुएं के कारण दृश्यता कम हो गई। सुबह घरों से कामकाज के लिए निकले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुखवंत सिंह चौधरी, अधिवक्ता अनिल सैनी, नरेश मित्तल, अधिवक्ता प्रशांत आनंद, अशोक गोयल और अधिवक्ता सुरेंद्र सरदाना ने बताया कि सुबह के समय धुएं के कारण वातावरण काफी प्रभावित हो रहा है। आंखों में जलन के साथ सांस लेने में भी परेशानी महसूस होती है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए ऐसी स्थिति अधिक परेशानी पैदा कर सकती है। धुएं का असर सड़कों पर आवागमन पर भी दिखाई दिया।
कार्यकारी सीएमओ डॉ. बलविंद्र गर्ग ने कहा कि धुएं के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। ऐसे लोग धुएं का प्रभाव अधिक होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो नाक और मुंह को मास्क या कपड़े से ढककर रखें। संवाद

सुबह धुएं की घनी परत के कारण क्षेत्र में कम हुई दृश्यता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें