फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पार्क में तैनात दो कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश

Thu, 31 Aug 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। कलायत के प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत छह करोड़ से अधिक बजट से निर्मित महाराजा अग्रसेन पार्क के प्रति नगर पालिका की बेरुखी पर एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने पार्क में तैनात दो कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर नगर पालिका की टीम के साथ वह पार्क का मुआयना करने पहुंचे तो करोड़ों रुपये की योजना कचरे में तबदील मिली। पेड़-पौधों की सुध लेना तो दूर की बात घास को भी संवारने का कोई कार्य आसपास नजर नहीं आया। शौचालय, पेयजल और अन्य सुविधाएं चौपट देखकर प्रशासनिक अधिकारी ने नगर पालिका अधिकारियों की जमकर कक्षा लगाई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से न केवल इस मामले में नगर पालिका सचिव पवन शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है बल्कि पार्क में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद महिलाओं ने एसडीएम को बताया कि जब वे पार्क की साफ-सफाई को लेकर पार्क में कार्यरत कर्मचारियों को शिकायत करते हैं तो समस्या का समाधान नहीं होता। इस संबंध में वे नगर पालिका अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं। व्यवस्था सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा।

इन परिस्थितियों में लोग अपने स्तर पर कभी कभार सफाई अभियान चलाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जब वे पार्क में सैर करती हैं तो कुछ मनचले वहां डेरा जमा लेते हैं। परेशान करने की नीयत से उनकी फोटो व वीडियो ये मनचलों की टोलियां बनाती हैं। सुरक्षा के नाम पर उनके साथ मजाक हो रहा है। इस पर एसडीएम द्वारा तत्काल प्रभाव से कलायत थाना प्रभारी रोहताश कुमार को पुलिस कर्मियों की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस बार में एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पार्क के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली है। बिगड़ी व्यवस्था पर नगरपालिका सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कोताही करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें