फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेई संजीव कुमार की कलायत पालिका में नियुक्ति का आदेश रद्द

Thu, 24 Jul 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। जिला अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल कारवा ने नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालते ही निकायों में व्यवस्थागत सुधार व पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने कनिष्ठ अभियंता (जेई) संजीव कुमार की कलायत नगर पालिका में की गई नियुक्ति को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है।

संजीव कुमार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से विगत दो वर्षों से कलायत नगर पालिका में सेवाएं दे रहे थे, जबकि वे वेतन राजौंद नगर पालिका से प्राप्त कर रहे थे। इस दोहरी व्यवस्था को अनुचित मानते हुए जिला नगर आयुक्त ने संजीव कुमार को मूल नियुक्ति स्थल—राजौंद नगर पालिका—में ही कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजौंद पालिका में पहले से एक स्वीकृत जेई पद पर स्थायी नियुक्ति है। ऐसे में जिला नगर आयुक्त द्वारा की गई यह कार्यवाही, विभागीय कामकाज की बारीक जांच और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की दिशा में एक बड़ा संकेत मानी जा रही है। जारी आदेश की प्रति उपमंडल अधिकारी (ना), सचिव नगर पालिका कलायत व राजौंद, तथा दोनों पालिकाओं के पालिका अभियंताओं को भेजी गई है।
विज्ञापन


कलायत के अभियंता राजेश प्रजापति ने बताया कि जिला नगर आयुक्त के आदेशों की पूरी पालना की जाएगी। विकास कार्यों और टेंडर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें