कैथल। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक में संगठनात्मक दिशा तय हुई। बुधवार को जिला कार्यालय कपिल कमल में हुई बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में मांगे राम जिंदल, कुलविंदर राणा, शैली मुंजाल, राममेहर शर्मा आदि शामिल हुए। संवाद