फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैचरी निर्माण का विरोध, बनाई जाएगी एक्शन कमेटी

विज्ञापन
हैचरी निर्माण के विरोध में गुरुवार को शिव मंदिर धर्मशाला में बैठक करते क्षेत्रवासी। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। असंध रोड पर प्रस्तावित हैचरी निर्माण के विरोध में वीरवार को महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में विभिन्न समाजों के लोगों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रवासियों ने हैचरी से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और पानी पर संभावित असर के बारे में चिंता जताई। लोगों ने मामले के लिए जल्द ही एक एक्शन कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। साथ ही नगर पालिका प्रशासन को लिखित शिकायत देकर प्रस्तावित निर्माण से संबंधित स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
बैठक में पूर्व प्रशासक अधिकारी वीके सिंह ने कहा कि असंध रोड पर करीब आठ एकड़ भूमि में हैचरी का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित स्थल के आसपास फार्महाउस और आबादी है। हैचरी शुरू होने के बाद दुर्गंध और अपशिष्ट समेत अन्य कारणों से लोगों को परेशानी होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

मोकम राणा ने बताया कि प्रस्तावित हैचरी के आसपास करीब 15 से 20 परिवार रहते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में स्कूल, डेयरी और फार्महाउस भी हैं। उन्होंने कहा कि राजौंद व बीर बांगड़ा समेत कई गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से इसी क्षेत्र से पानी पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें