फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑपरेटरों ने दिया एडीसी को ज्ञापन

Tue, 07 May 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सरकार ने हाल में ही सीआरआईडी विभाग की ओर से सीपीएलओ की भर्ती पूरी की है। जिसके लिए सभी लोकल ऑपरेटरों ने सरकार का आभार जताया।

इसके साथ ही लोकल ऑपरेटरों ने सीपीएलओ बनाने व लिपिक का मानदेय निर्धारित करने की मांग को लेकर एडीसी सी. जया श्रद्धा को ज्ञापन सौंपा। ऑपरेटर श्रवण शर्मा, अमनदीप, कुलदीप, राजीव कुमार, साहिल, नरेश सिंह, रितु, विक्रम ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने सीपीएलओ की परीक्षा दी थी सभी ऑपरेटरों ने परीक्षा पास की है, लेकिन रिजल्ट के बाद उनको सीपीएलओ और लोकल ऑपरेटर में बांट दिया गया है।

जिसमें सीपीएलओ के लिए 6000 रुपये मानदेय निर्धारित किया गया है। जबकि लोकल ऑपरेटर पोस्ट के लिए तो कोई सैलरी निर्धारित नहीं है। जिन्हें केवल कमीशन के आधार पर रखा गया है। हमारी इन मांगों पर विचार करके इनको पूरा किया जाए। सभी ने सीपीएलओ के लिए फॉर्म भरा था और सीपीएलओ की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जिन अभ्यर्थियों को एलसीएलओ बना दिया है, उन सभी को सीपीएलओ की पोस्ट पर नियुक्त किया जाए। सभी को लिपिक सी-ग्रुप के समान सभी सरकारी भत्ते और वेतन प्रदान किया जाए। इस अवसर पर अमनदीप कौर, रितू, साहिल, नसीब सिंह, मोहनलाल, विक्रम, मनजोत, विक्की, कुलदीप, गुरदेव, श्रवण शर्मा व विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें