संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन, कैथल। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल आतंकवादियों की कमर तोड़ने का कार्य किया, बल्कि इससे सीमावर्ती इलाकों में बसे आम नागरिकों के मन में सुरक्षा की एक नई भावना भी जागृत हुई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के लिए बारूद बन गया है, जिससे नाश हो रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर से मिली नई उम्मीद
ऑपरेशन सिंदूर से हमें एक नई उम्मीद मिली है। वर्षों से देश में आतंक की जो छाया थी, वह अब हटती दिख रही है। ऐसी कड़ी कार्रवाई से आतंकवादियों का मनोबल टूटेगा और आम लोग सुकून की सांस लेंगे। इस कदम का हम पूरा समर्थन करते हैं। -कुसुम रहेजा, सीवन
बदलाव की शुरुआत है ठोस कदम
यह राहत भरा कदम बताया। हमने हमेशा लोगों को आतंकवाद से डरते ही देखा है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे ठोस कदम अब बदलाव की शुरुआत हैं। सुरक्षा के बिना जीवन अधूरा लगता है। यह एक सही दिशा में उठाया गया साहसिक कदम है। -ममता सरदाना
देश की सुरक्षा है सर्वोपरि
हम चाहते थे कि सरकार ऐसा कोई ठोस कदम उठाए, जिससे हमारे देश में शांति हो। कोई कहीं भी जाए और रहे इसके लिए वह खुद को आजाद और सुरक्षित महसूस करे। ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। -अनीता मुंजाल