फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारतीय सेना की रणनीति और कार्यशैली की सराहना

Fri, 09 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/पूंडरी/कैथल। भारतीय सेना की ओर से पीआके पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद लोगों में वीरवार को दूसरे दिन भी उत्साह जारी रहा। इस दौरान वीरवार को भी जिलेभर में कई संगठनों ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर सेना का आभार जताया। चर्चाओं के बीच लोगों ने दूसरे दिन भी सेना की इस कार्रवाई का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अब जवाब देने वाला देश है, झुकने वाला नहीं। लोगों ने कहा कि ऐसे हालातों से भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ा रहेगा।
भारतीय सेना ने दिखाया पराक्रम : विधायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपना पराक्रम दिखाया है और आतंकियों व उनके ठिकानों को ध्वस्त करके एक सराहनीय कार्य किया है। अब भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारतीय सेना कितनी मजबूत है और वह हर स्थिति में अपना दमखम बेहतरीन तरीके से दिखाने में सक्षम है। पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से जो नुकसान भारत देश को पहुंचाया है, उसका बदला ले लिया है।
विज्ञापन


-सतपाल जांबा, भाजपा विधायक, पूंडरी।

सैनिक कार्रवाई सशक्त कार्यशैली का है प्रतीक

यह ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीतिक और सशक्त कार्यशैली का प्रतीक है। इससे देशवासियों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए उठाया गया बड़ा और निर्णायक कदम है। हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को निस्तेनाबूद करके यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की सीमाएं पहले भी सुरक्षित थीं और आज भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। -संजय सैनी नंबरदार, जिलाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, कैथल।
विज्ञापन


भारतीयों की निर्मम हत्या का मुंहतोड़ जवाब

ऑपरेशन सिंदूर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निहत्थे भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या का मुंहतोड़ जवाब साबित हुए है। यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ केवल निंदा नहीं, निर्णायक प्रहार करता है। यह कार्रवाई भारत की संप्रभुता, सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। देश को गर्व है कि आज हमारी सेना सक्षम है। -रवि तारांवाली, सदस्य, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग, भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें