संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जिले में विभागीय खेल नर्सरी का संचालन एक अप्रैल से किया जाएगा। खेल नर्सरियों के ट्रायल 29 मार्च को सुबह नौ बजे विभिन्न खेल स्टेडियमों में लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राजरानी ने दी है।
उन्होंने बताया कि कुश्ती के लिए बात्ता के राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के), जूडो के लिए पट्टी अफगान स्थित जीजीएस खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की), जिम्नास्टिक के लिए फतेहपुर राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की) खेल नर्सरी होगा।
इसी प्रकार हैंडबॉल के लिए मलिकपुर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के) की खेल नर्सरी होगा। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स के लिए भागल स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की), खो-खो के लिए भाणा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के) नर्सरी होगा।
बास्केटबॉल के लिए कैथल चौ. छोटू राम इंडोर स्टेडियम (लड़के), कबड्डी के लिए कैथल चौ छोटूराम इंडोर स्टेडियम (लड़के), फुटबॉल के लिए फतेहपुर पूंडरी राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की) आर्चरी के लिए भागल स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की), हैंडबॉल के लिए पट्टी अफगान स्थित जीजीएस खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की) खेल नर्सरी होगा।
जिला खेल अधिकारी राजरानी ने हैंडबॉल के लिए क्योड़क स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम (लड़के व लड़की) स्थान निर्धारित किए गए हैं व प्रशिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की जन्म तिथि एक जनवरी 2006 से आंकी जाएगी। नर्सरी में खिलाड़ियों के आयु वर्ग आठ से 14 व 15 से 19 रहेंगे। खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फैमिली आई-डी, बैंक खाता कॉपी ओरिजनल की छायाप्रति व एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित स्थान व समय पर ट्रायल के लिए पहुंचे और संबंधित प्रशिक्षकों से संपर्क करें।