कैथल। मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में शल्य कक्ष अधिकारी डॉ. रामेश्वर फौजी नीमवाला सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. रेणू चवाला व अन्य चिकित्सकों सहित स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला व अन्य चिकित्सकों सहित स्टाफ ने उनके कार्य को सराहा। इस अवसर पर डॉ. आर डी चावला, पीएमओ डॉ. सचिन, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. राकेश मित्तल, डॉ. अजय शेर, र्क्लक हुक्म चंद व पत्नी नन्ही देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।