कैथल।
शहर की एक कॉलोनी से एक आरोपी 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 29 अप्रैल को सुबह के समय आरोपी विश्वनाथ उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। जांच अधिकारी जगबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।