फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोगों को 88 गुमशुदा मोबाइल लौटाए

Sun, 01 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला साइबर सेल टीम ने जनवरी माह में आमजन के गुम हुए करीब 14 लाख रुपये से अधिक कीमत के 88 मोबाइल फोन ढूंढ कर मालिकों को लौटाए। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस लाइन कैथल में मोबाइल फोनों के मालिकों को बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का धन्यवाद कर आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने अब तक सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने सीईआईआर पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने कहा कि साइबर सेल पुलिस का यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि लोगों को मोबाइल फोन मिलने पर चेहरे खिल गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें