फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी अब सुबह नौ बजे से

Wed, 16 Oct 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल कैथल सहित जिले के अन्य सभी नागरिक अस्पतालों में बुधवार से ओपीडी का समय बदल जाएगा। बुधवार से सुबह नौ बजे से ओपीडी की शुरुआत होगी और चिकित्सक अपराह्न तीन बजे तक डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। इन आदेशों से पहले सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी होती थी।

स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला सर्दियों के मौसम को देखते हुए लिया है। अब एक घंटा बाद में ओपीडी की शुरुआत की जाएगी व एक घंटा बाद छुट्टी होगी। ओपीडी के अलावा दवा लेने और टेस्ट कराने के समय में भी परिवर्तन हो गया है। वहीं दूसरी ओर सर्दी का आगमन होते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मौसम की वजह से बुखार, जुखाम, खांसी एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मरीजों के जांच के लिए ओपीडी पर्ची बनवाने का समय सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसी समय में दवा की खिड़की खुली रहेगी। अस्पताल में होने वाले विभिन्न तरह के टेस्ट के लिए लैब में सैंपल का समय सुबह नौ बजे से 12 बजे तक रहेगा। फिर दो बजे तक सैंपल रिपोर्ट दी जाती थी।

डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि नागरिक अस्पतालों में सुबह नौ बजे से ओपीडी की शुरुआत होगी। नए वर्ष 20025 की 15 अप्रैल तक ओपीडी का यही समय रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें