फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छह में से केवल दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। सीवन में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई से परिजन असंतुष्ट हैं। इस मामले में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लेकिन अब तक पति और ससुर को ही गिरफ्तार किया गया है। परिजनों की नाराजगी के बाद जांच अधिकारी बदला गया है।
विज्ञापन


गत 13 अगस्त की रात सीवन निवासी नवविवाहिता रेखा रानी उर्फ पायल ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। मृतका के पिता मेघराज और भाई अनमोल का कहना है कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उन्हें इंसाफ मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। थाना प्रभारी सुनीता सैनी ने कहा कि जांच लगातार जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें