फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धर्म का मार्ग ही हमें ईश्वर की शरण में ले जाता है-ढुल

Wed, 29 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खाटू श्याम के लिए बस को किया गया रवाना। - फोटो : मरीमात मंदिर परिसर में दुकानों में लगी आग से उठती लपटें।
विज्ञापन
धर्म का मार्ग ही हमें ईश्वर की शरण में ले जाता है-ढुल
विज्ञापन

पूंडरी। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट पाई की ओर से खाटूश्याम के लिए 12 वी निशुल्क बस यात्रा को रवाना किया गया। इस धार्मिक यात्रा को गांव पाई के सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था का हिंदू समाज में विशेष स्थान है और धर्म का मार्ग अपनाकर ही हम ईश्वर की शरण में जा सकते है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा निकाली जाने वाली इस यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि इसके जरिए उन लोगों को भी बाबा श्याम के दर्शनों का मौका मिल जाता है जो किसी कारणवश यात्रा नहीं कर पाते। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया श्री श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा पिछले दो वर्षों से बाला जी और खाटूश्याम के लिए सफलता पूर्व 11 निशुल्क धार्मिक यात्राएं निकाली जा चुकी है और यह ट्रस्ट की 12 वी यात्रा है। ट्रस्ट के प्रधान ने बताया कि यात्रा को मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थानो का दर्शन करना है यह यात्रा आर्थिक रूप से कमजोर असहाय (बुजुर्गों )को पूर्ण रूप से निशुल्क कराई जाती है। यह यात्रा दो दिन तथा एक रात्रि का ठहराव होता है जिसमें संस्था के द्वारा आना-जाना खाना व पीना तथा रहना निशुल्क होता है इस बस में प्रति यात्रा 60 सवारी की व्यवस्था होती है। इस मौके पर संरक्षक डाक्टर देवेंद्र ढुल, संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष मास्टर बलिंदर ढुल, डॉक्टर प्रेम प्रकाश तनेजा पाई, उमेश गर्ग, राकेश शर्मा हाबड़ी व प्रवेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें