फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दीक्षा पोर्टल पर डॉ. विजय को पहला स्थान

Wed, 29 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
डॉ. विजय चावला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने दीक्षा पोर्टल डैशबोर्ड पर आयोजित “मीडिया साक्षरता” ऑनलाइन कोर्स में 95 अंक प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने यह उपलब्धि 27 अक्तूबर 2025 को प्राप्त की।

डॉ. चावला ने बताया कि यह कोर्स सीआईईटी-एनसीईआरटी द्वारा भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली के सहयोग से 21 से 25 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। “मीडिया साक्षरता” विषय पर आधारित यह पाँच घंटे की ऑनलाइन प्रशिक्षण श्रृंखला प्रतिदिन शाम 4 से 5 बजे तक संचालित हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की भावना के अनुरूप मीडिया साक्षरता को विद्यार्थियों के लिए एक आवश्यक कौशल के रूप में मान्यता दी गई है। यह विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, डिजिटल साक्षरता और मीडिया जागरूकता विकसित करने पर बल देती है, जिससे वे आधुनिक सूचना संसार की जटिलताओं को समझ सकें।

डॉ. चावला के अनुसार, मीडिया साक्षरता सिर्फ सूचना के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उसे गहराई से समझने और विश्लेषण करने की क्षमता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों को यह तय करने में सक्षम बनाती है कि किस सूचना पर विश्वास किया जाए, किस पर प्रश्न उठाया जाए और किसे नज़रअंदाज़ किया जाए।

डॉ. विजय कुमार चावला ने बताया कि यह पाठ्यक्रम शिक्षकों को जागरूक, चिंतनशील और नैतिक डिजिटल नागरिक बनने में सक्षम बनाता है, जो अपने विद्यार्थियों और समुदायों में मीडिया के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण विकसित कर सकते हैं।

डॉ. चावला का मानना है कि मीडिया साक्षरता व्यक्ति को अपने पूर्वाग्रहों को पहचानने और विविध दृष्टिकोणों से सोचने की प्रेरणा देती है। यह उन्हें झूठी खबरों, भ्रामक सूचनाओं और हानिकारक सामग्री की पहचान करने की समझ देती है।
विज्ञापन


उन्होंने गर्वपूर्वक बताया कि यह उनका सातवां अवसर है जब उन्होंने दीक्षा पोर्टल डैशबोर्ड पर पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल जिला कैथल का बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें