परिवार पहचान पत्र में अब परिवार के सदस्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, बैंक खाते की प्रति देना अनिवार्य नहीं होगा। यह अनिवार्यता केवल परिवार के मुखिया के लिए होगी। बाकी सदस्यों का केवल आधार कार्ड ही देना होगा। शेष वोटर कार्ड व बैंक खाते की प्रति स्वैच्छिक होगी। एडीसी सतबीर कुंडू ने अमर उजाला को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आगामी तीन से पांच सितंबर तक सभी बूथों पर बीएलओ परिवार पहचान पत्र योजना के तहत बने कार्ड की गलतियां दूर करेंगे। साथ ही नए परिवार पहचान पत्र भी बनाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कैथल में दो लाख से अधिक परिवारों का डाटा जुटा लिया गया है।
सक्षम युवा करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
एडीसी ने बताया कि जो भी युवा कंप्यूटर के बारे में जानकारी रखता हो, उसके पास अपना कंप्यूटर हो और प्रिंटर हो। वह विभाग द्वारा दिए गए लिंक (ष्ह्म्द्बस्रद्धह्म्4.द्गस्रद्बह्यद्धड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ) पर रजिस्ट्रेशन करवाएं। इन युवाओं को उनके क्षेत्र के बीएलओ के साथ अटैच कर दिया जाएगा। यह अपडेशन सरकार की ओर से निशुल्क करवाई जा रही है। जो युवा इस लिंक पर रजिस्ट्रर्ड होंगे। उन युवाओं को प्रत्येक परिवार का पत्र बनाने व अपडेट करने के लिए 20 रुपये की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ डीआईओ दीपक खुराना भी मौजूद थे।