फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 तक

Mon, 02 Sep 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला के गांव तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 16 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2025 को किया जाएगा। ये जानकारी डीसी एवं जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक भारती ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जिस जिले के मूल निवासी हैं और शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उसी जिले में स्थित सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवी कक्षा का अध्ययन किया होना चाहिए, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हैं और वो नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं। प्रत्येक कक्षा में पूर्ण शैक्षणिक सत्र का अध्ययन किया हो और सरकारी/सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा तीसरी और चौथी उत्तीर्ण की हो और जन्म तिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें