कैथल। कलायत के श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज में इसी सत्र से शुरू हुई एमए अंग्रेजी कोर्स की 80 प्रतिशत तक सीटें भरी जा चुकी है। पीजी कार्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। परंतु विद्यार्थियों की मांग पर उच्चतर शिक्षा विभाग ओपन काउंसलिंग के तहत कुछ समय और दाखिले के लिए दे सकता है। बता दें कि कॉलेज में विभाग ने एमए अंग्रेजी में 40 सीटें दी थी। ऐसे में यहां पर 28 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। बीए में पढ़ाई कर रही छात्राएं इसी कॉलेज से एमए अंग्रेजी में पढ़ाई कर पाएंगी। अभी इन सभी सीटों पर दाखिला प्रकिया संपन्न भी हो चुकी है।
गौरतलब है कि इस समय इस कॉलेज में एमकॉम की ही महज 30 सीटें संचालित की जा रही हैं। अब यहां पर एमए अंग्रेजी की 40 सीटें मिलने के बाद पीजी कोर्साें में 70 सीटें हो गई हैं। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज में यूजी कोर्साें की भी 400 सीटें हैं। इसमें से 320 सीटें बीए संकाय और 80 सीटें बीकॉम संकाय की है। अब पीजी कोर्सां में एमकॉम का नया कोर्स शुरू होने के बाद छात्राओं को कॉलेज में और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। कलायत क्षेत्र में 20 किलोमीटर के आस-पास अन्य कोई भी महिला कॉलेज स्थापित नहीं है। ऐसे में इस क्षेत्र की छात्राओं की पहली पसंद कलायत का राजकीय कॉलेज की रहता है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कलायत के श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज में इसी सत्र से एमए अंग्रेजी का कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। इस सत्र के लिए अभी पीजी कोर्साें में मिशन एडमिशन के तहत दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो गई। ऐसे में एमए अंग्रेजी का कोर्स भी छात्राएं इसी सत्र से कर पाएंगी। विभाग सोमवार को फिर से पोर्टल खोल सकता है।
- डॉ. राजेश सैनी, जिला नोडल अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग, कैथल।