संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। डेरा बाबा नागा योगाश्रम में चल रहे श्री भागवत कथा के छठें दिन कथा व्यास ने भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा व्यास गिरधारी भैया ने संगीतमयी श्री भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन भजनों से किया। कहा कि जो व्यक्ति भक्ति में रमा, उसे मोह नहीं रहता।
साथ ही गोपी गीत उद्धव संवाद, गोपियों का भगवान के प्रति अटूट विश्वास, भ्रमर गीत आदि का वर्णन उन्होंने बड़े ही भाव के किया। श्री भागवत कथा में परीक्षित एवं मुख्य यजमान के तौर पर कृष्ण गर्ग व उनकी धर्मपत्नी सीमा गर्ग उपस्थित रहे।
कथा व्यास गिरधारी भैया ने कहा कि जो प्रभु की भक्ति में रम जाता है उसे सांसारिक वस्तुओं का कोई मोह नहीं रह जाता है। संसार मिथ्या है और प्रभु सत्य है। प्रभु की भक्ति करके ही उसे पाया जा सकता है। कथा के दौरान महंत गिरधारी दास की व्यवस्था देखते ही बनती है। दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं का भाव बढ़ता ही जा रहा है। इस अवसर पर राज कुमार राणा, बृज सिंगला, दर्शन, रिंकू शर्मा, खुशी राम, बलदेव राज व अन्य मौजूद रहे।