फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसों में एक की मौत सिलिंडर से भरी पिकअप ट्रांसफार्मर से टकराई

Tue, 23 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा बड़ा हादसा टल गया। पूंडरी क्षेत्र में कैथल-करनाल स्टेट हाईवे पर गांव मोहना के पास ट्रैक्टर और टूरिस्ट बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में करनाल के टपराणा गांव निवासी करीब 40 वर्षीय चंद्र लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह पांच बच्चों का पिता था और अपने साथी के साथ ट्रैक्टर में लकड़ियां लेकर कैथल की ओर आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भांजे महेंद्र के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, गुहला चीका के ताऊ देवीलाल पार्क रोड पर गैस सिलिंडरों से भरी एक पिकअप सड़क किनारे रखे बिजली ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली खंभे टूट गए और एक ट्रांसफार्मर गाड़ी के ऊपर आ गिरा, जबकि दूसरा हवा में लटकता रह गया। गनीमत रही कि सिलिंडरों से भरी गाड़ी पर ट्रांसफार्मर गिरने के बावजूद आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, हादसे के चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें