फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक लाख पांच हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो से बचाव की दवा

Mon, 09 Dec 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान पूरे जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्थान पर चलाया जा रहा है। वहीं, लोगों ने अपने जीरो से पांच साल तक बच्चों को बूथों पर जाकर पोलियो की दवा पिलाई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया की जिला में बनाए गए 615 बूथों पर एक लाख पांच हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे जन्म से लेकर पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाने के लिए सहयोग करें। भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन पोलियो कुछ देशों में अभी भी है। देश को हमेशा पोलियो मुक्त रखने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की नेशनल हेल्थ मिशन योजना के तहत समय समय पर देश के भिन्न भिन्न राज्यों के जिलों में पोलियो दिवस मनाया जाता है।
दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार मिशन के तहत पांच साल तक के सभी बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा ने हरियाणा प्रदेश के कैथल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात और सोनीपत में आठ से 10 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के जिले में बनाए गए 615 बूथों पर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिला में एक लाख पांच हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। कहा कि कोई भी बच्चा बिना दवाई के छूट न जाए इस लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमें दूसरे और तीसरे दिन घर घर जाकर बच्चों की चेकिंग करेगी और पोलियो की खुराक पिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें