फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोलबॉल स्केटिंग स्पर्धा के लिए 24 महिला खिलाड़ियों का चयन

Mon, 09 Dec 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 20 स्थित स्केटिंग मैदान में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोलबॉल स्केटिंग शिविर का आयोजन किया गया था। इसका रविवार को समापन हो गया। शिविर में चयनित खिलाड़ी अब देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ये जानकारी जिला रोलबॉल संघ व हरियाणा रोलबॉल संघ के महासचिव रणबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेक्टर 20 में राज्य स्तरीय रोलबॉल स्केटिंग खेल के शिविर का आयोजन हरियाणा रोल बॉल संघ की ओर से किया गया था। इस शिविर में हरियाणा व कैथल के सीनियर कोच प्रिंस मलिक ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा कोच नवीन, कोच मुस्कान सैनी, लक्ष्य, कुशल व प्रवीन ने भी खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाए। रणबीर सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय राज्यस्तरीय शिविर में हरियाणा के विभिन्न जिलों के अंडर 11 व 17 वर्षीय आयु वर्ग की लड़कियों ने भाग लिया। इसका समापन रविवार को हो गया। इस शिविर में पूरे हरियाणा के विभिन्न जिलों से कुल 24 लड़कियों का चयन हुआ। जिसमें अंडर 11 आयु वर्ग में खेल का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ओएसडीएवी स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा यावही और अंडर 17 आयु वर्ग में गुरुग्राम की अनुना को टीम का कैप्टन बनाया गया। अब हरियाणा टीम देहरादून में 13 से 15 दिसंबर में होने वाली नॉर्थ जॉन रोल बाॅल स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी। राज्यस्तरीय शिविर के समापन समारोह पर सुनील गिरधर प्रधान जिला रोल बाल संघ व हरियाणा रोल बाल संघ के महासचिव रणबीर सिंह ने चयनित 24 खिलाडिय़ों को देहरादून अच्छे प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें