फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैप्पी योजना से मुस्कुराएंगे जिले के एक लाख परिवार

Fri, 08 Mar 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार ने दो दिन पहले ही हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) की शुरूआत की है। इस योजना के तहत सरकार ने एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की शुरूआत की है। इस हैप्पी योजना में अब जिले के करीब एक लाख परिवारों को इसका लाभ मिल पाएगा। इस योजना के लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे।

इस योजना के लाभार्थी परिवारों को रोडवेज प्रबंधन की ओर से एक कार्ड बनाकर दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से ही वे रोडवेज की बसों में सफर तय कर पाएंगे। वहीं, इन कार्ड को बनाने के लिए बस अड्डे पर जल्द ही सहायता केंद्र बनाया जाएगा। यह कार्ड एक स्मार्ट कार्ड होगा, जो रोडवेज की ओर से प्रयोग किए जा रहे ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा हुआ होगा।
विज्ञापन


पहचान परिवार पहचान पत्र से होगी पहचान, कार्ड के लिए देने होंगे महज 50 रुपये ः इस योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र यानि पीपीपी माध्यम से की जाएगी। हैप्पी योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए केवल 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा। जबकि कार्ड की अन्य करीब 110 रुपये की कमी सरकार की ओर से ही अदा की जाएगी। संवाद


सराहनीय है नई योजना

सरकार की ओर से पहले ही बीपीएल परिवारों को कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब परिवहन विभाग में योजनाओं का लाभ देते हुए हैप्पी योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवार के सदस्यों को निशुल्क बस यात्रा की भी सुविधा मिल पाएगी। यह योजना काफी सराहनीय है। इस योजना के लिए वे सरकार का आभार जताती हैं।

- रामरती, अमरगढ़ गामड़ी, कैथल।

अच्छी है सरकार की पहल-

जानकारी मिली है कि सरकार ने एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा देने का फैसला लिया है। यह सरकार की बेहद अच्छी पहल है। इससे काफी लाभ इन परिवार के लोगों को मिलेगा। क्योंकि इसमें एक हजार किलोमीटर तक एक साल तक देने की योजना बनाई है। वे सरकार का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन


- पृथ्वी राम, शहरवासी, कैथल।

प्रदेश सरकार ने सात मार्च को ही हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से बस अड्डा पर स्मार्ट कार्ड बनने के लिए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत जल्द ही सहायता केंद्र बना दिए जाएंगे। इन सहायता केंद्रों के बनने के बाद इस योजना में शामिल परिवार महज 50 रुपये का शुल्क अदा करने के बाद अपना कार्ड बनवा पाएंगे। - रोहताश जांगड़ा, संस्थान प्रबंधक, बस अड्डा, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें