फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंबाला रोड स्थित ड्रेन के नजदीक दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें कलायत निवासी 20 वर्षीय युवक राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कपिल मुनि रोड कलायत निवासी सचिन ने बताया कि वह राजकुमार के साथ सन सिटी से प्लंबर का काम करने के बाद सायं करीब 6 बजे डोगरा गेट के लिए बाइक पर चला था। कैथल ड्रेन वाली सड़क पर एक बाइक सवार तेज गति से खुराना रोड कैथल की तरफ से चलाता हुआ आया, जिसने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सीधी टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों को काफी चोटें लगी। राजकुमार को ज्यादा चोट थी। राहगीरों ने उनके निजी गाड़ी में ले जाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें