फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: पाई गांव में फायरिंग में 25 वर्षीय युवक घायल, आपसी विवाद में चली गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 15 Jan 2025 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

घायल युवक पाई के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह का भतीजा है। आनन-फानन में घायल युवक को कैथल के जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल में बुधवार सुबह पूंडरी खंड के पाई गांव में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में 25 वर्षीय युवक सचिन घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घायल युवक पाई के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह का भतीजा है। आनन-फानन में घायल युवक को कैथल के जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन




प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग आपसी विवाद में हुई है।  यह भी बताया जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई है, उसका नाम साहिल है। पुलिस ने इस मामले की सूचना के बाद जांच शुरू कर दी है। इस मामले को पुलिस आपसी रंजिश से जोड़कर भी देख रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस मामले में जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे घायल युवक सचिन की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। परिजन ओमप्रकाश अनुसार घायल युवक फुटबॉल खेलने के लिए बाइक से मैदान में जा रहा था। इस दौरान गांव में स्थित केवीएम स्कूल के पास स्विफ्ट गाड़ी में आए दो से तीन युवकों ने सचिन पर फायरिंग कर दी। यह घटना करीब सुबह साढ़े 11 बजे की है।

फायरिंग की आवाज सुनने के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। जिन्होंने युवक को तुरंत अस्पताल के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया की घायल युवक को दो से तीन गोलियां लगी हैं और बाकी झर्रे लगे हैं। घायल युवक के शरीर पर पांच से छह जगहों पर चोट लगी हैं। गनीमत यह रही युवक के सिर पर चोट नहीं हैं। युवक खेती बाड़ी करता है और वह अविवाहित है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार घायल युवक सचिन भी हत्या के मामले में जमानत पर आया हुआ है। ऐसे में यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल के बयान के बाद केस दर्ज किया जाएगा और असली बात सामने आएगी। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें