इस मामले में जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे घायल युवक सचिन की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। परिजन ओमप्रकाश अनुसार घायल युवक फुटबॉल खेलने के लिए बाइक से मैदान में जा रहा था। इस दौरान गांव में स्थित केवीएम स्कूल के पास स्विफ्ट गाड़ी में आए दो से तीन युवकों ने सचिन पर फायरिंग कर दी। यह घटना करीब सुबह साढ़े 11 बजे की है।
फायरिंग की आवाज सुनने के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। जिन्होंने युवक को तुरंत अस्पताल के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया की घायल युवक को दो से तीन गोलियां लगी हैं और बाकी झर्रे लगे हैं। घायल युवक के शरीर पर पांच से छह जगहों पर चोट लगी हैं। गनीमत यह रही युवक के सिर पर चोट नहीं हैं। युवक खेती बाड़ी करता है और वह अविवाहित है।
जानकारी अनुसार घायल युवक सचिन भी हत्या के मामले में जमानत पर आया हुआ है। ऐसे में यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल के बयान के बाद केस दर्ज किया जाएगा और असली बात सामने आएगी। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।