कैथल। फिरोजपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिरोजपुर निवासी दीपक कुमार ने सीवन थाननाकी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि तीन मई को गांव के गौरव, सौरभ और अजय ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद