कैथल। कस्बा कलायत में ट्राला की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कस्बा निवासी नीरज ने कलायत थाने में दी गई शिकायत में बताया कि पांच मई को जब उसका बेटा यश वैध कस्बा कलायत से गुजर रहा था तो एक अज्ञात ट्राला चालक ने उसे अपने चपेट में लेकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। संवाद