फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वार्ड में घुसकर वीडियो बनाने वाले के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में दाखिल कोरोना मरीजों की इलाज में लापरवाही के वीडियो बनाने वाले चीका निवासी हरदीप बदसूई के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोविड वार्ड के इंचार्ज की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में ये केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजीव मित्तल ने बताया कि वह आइसोलेशन वार्ड का इंचार्ज है। 11 मई को एक व्यक्ति ने जबरन आइसोलेशन वार्ड में घुसकर सुरक्षा गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए महिला शौचालय में जाकर महिलाओं की वीडियो भी बनाई और स्टॉफ के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में पता चला कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति हरदीप बदसूई है। थाना सिविल लाइन प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत अनुसार केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। विदित रहे कि इन वीडियो के वायरल होने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन के कोविड संकट में प्रबंधों पर इलाज पर सवाल उठे हैं। बड़े स्तर पर सरकार के नेताओं व अधिकारियों तक को जवाब देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें