फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 152-डी पर हुआ सड़क हादसा, पास लेने के चक्कर में कार की ट्रक से टक्कर, एक शख्स की मौत, दो घायल

Thu, 24 Jul 2025 04:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल

सार

152-डी पर बुधवार देर रात को एक सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
152 D पर हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंडरी में नेशनल हाईवे 152-डी पर बुधवार देर रात को एक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से नारनौल जा रहे महेंद्रगढ़ के गांव नावा के तीन युवकों की कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो फौजी घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब कार सवार साइड में जा रहे एक ट्रक को क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक की स्थिति भी गंभीर है। 
विज्ञापन


हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस पेट्रोलिंग टीम के अनुसार कार में सवार तीन लोगों में से दो फौजी थे। ट्रक माल लेकर जा रहा था। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूंडरी थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें