कैथल। दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
बाउपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि दो अप्रैल की दोपहर पिता दाना राम (45) बाउपुर से चीका रोड पर जा रहे थे। घग्गर पुल के नजदीक ऑटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। वे पिता को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने जांच की जा रही है।
फेंड्स कॉलोनी निवासी अनिल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 24 मार्च को दोपहर के समय उनके 70 वर्षीय पिता हनुमान वाटिका के सामने से जा रहे थे। वहां मोटरसाइकिल की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच अधिकारी प्रभात ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद