फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तापमान गिरा, दो दिन तक बारिश के आसार

Thu, 04 Apr 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को मौसम में फिर बदलाव आया है। पूरा दिन कभी आसमान बादलों से ढका तो कभी धूप खिली। तापमान गिरने से आगामी दो दिनों तक बारिश के आसार मौसम विभाग ने बताए हैं। यदि बारिश तेज हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। बदलते मौसम की वजह से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी गईं।

उधर, बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी भी आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर के बाद सड़कों पर गर्मी बढ़ने के बाद रौनक कम रही। किसानों का कहना है कि अब उनके खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो गई हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि बरसात हुई तो पक्की हुई फसल को नुकसान हैं । आगामी दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को मौसम में बदलाव से बारिश के आसार दिखने लगे हैं। इससे किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। इस समय फसल कट रही है। ऐसे में बारिश किसानों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। वे जल्द कटाई खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी आगामी दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि यदि तेज बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान होने का अंदेशा है। इसलिए किसान चिंतित हैं।

- डॉ. रमेश वर्मा, मुख्य समन्यवक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें