फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, चार लोग घायल

Sat, 03 Jun 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव खरक पांडवा के पास हुई दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छोटी बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार को करीब 12:30 बजे की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों में घायल व्यक्तियों को आसपास के ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में तहसील सिवानी की ढाणी बांकरा निवासी गुलजारी ने बताया कि उसकी बेटी रीना पिछले कई माह से बीमार है। उसको दवाई दिलवाने के लिए वे अपने गांव से कैथल जिले के फरल गांव में लेकर आता रहता है।

शुक्रवार को भी बेटी को दवाई दिलवाकर चालक सुभाष की गाड़ी में सवार हो कर वापस अपने गांव जा रहे थे। करीब 12:30 बजे जब वे बात्ता गांव से आगे निकले तो चार पांच गाय व एक सांड सड़क पर दौड़ते जा रहे थे।
विज्ञापन


चालक सुभाष ने उनसे कुछ पहले ही अपनी गाड़ी को धीमा कर लिया व गोवंश सडक़ पर डिवाइडर पार कर गया। जैसे ही चालक सुभाष ने गाड़ी को रफ्तार दी तो अचानक विपरीत दिशा में जा रही एक कार डिवाडर तोड़ते हुए कार से टकरा गई।

दुर्घटना में कार सवार तीनों को भारी चोटें आईं। गुलजारी ने बताया कि राहगीरों ने उन लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। उधर, इस हादसे में डिवाइडर तोड़ कर टकराने वाली कार के चालक की मौत हो गई।

थाना कलायत प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में दूसरी कार में मांडी कलां निवासी सतीश अपनी पत्नी के साथ गांव नरवलगढ़ जा रहा था। मांडी कलां निवासी सतीश (35) की मौत हो गई। सतीश की पत्नी को करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। अन्य सभी घायलों को हिसार रेफर किया गया है।
डेढ़ माह पहले हुआ था विवाह

बताया जा रहा है कि सतीश का विवाह डेढ़ माह पहले ही गांव नरवलगढ़ में हुआ था। जैसे ही उसकी मौत की सूचना पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। दुर्घटना का कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिरते गोवंश को बताया गया है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि सडक़ के दूसरी ओर जा रही कार के सामने गोवंश का झुंड अचानक आने के कारण वह कार डिवाडर तोडक़र दूसरी गाड़ी से टकराई है। गोवंश के कारण इस प्रकार की घटनाएं होने का डर हमेशा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें