फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विकास कार्यों पर खर्च होंगे एक करोड़ 40 लाख

Mon, 29 May 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका अध्यक्ष शशीबाला कौशिक, नगर पार्षद आरएस धानियां और महिला पार्षद निशु सिंगला ने बताया कि शहर के विकास से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराया जाएगा । इसके तहत 11 विकास कार्यों पर एक करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

वहीं अनुसूचित वर्ग के आवासीय क्षेत्रों के लिए चार करोड़ 77 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लक्ष्य रखा गया है। जिन अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा किया जाना है उसमें वार्ड पांच में रबारी धर्मशाला, वार्ड सात में नेशनल हाईवे से शहर को जोडऩे के लिए फिरनी का अधूरा निर्माण कार्य पूरा करने, वार्ड आठ की बैरागी धर्मशाला और 11 का सामुदायिक सभागार शामिल हैं। इसके साथ ही वार्ड तीन, छह, 12 व 13 की गलियां का कायाकल्प, वार्ड दो में कुआं चौंक और वार्ड छह में पुस्तकालय हाल का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें