फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चेतावनी रैली से होगा बड़े आंदोलन का आगाज

Mon, 29 May 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला/चीका। जींद के हुड्डा ग्राउंड में सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारी विरोधी नीतियों की नींव उखाड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि लाखों कर्मचारी रैली में शामिल होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की मांग मुद्दों का समाधान नहीं किया तो चेतावनी रैली को बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा। ये चेतावनी हजारों कर्मचारियों के साथ जींद हुड्डा रैली के लिए रवाना होने से पूर्व बिजली विभाग की ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सचिव अभिषेक शर्मा दी।
उन्होंने कहा हरियाणा में लंबे समय से कच्चे कर्मचारी सरकारी विभागों, बोर्डों, कारपोरेशन निगमों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं आज तक उन्हें नियमित नहीं किया गया। अन्य राज्य की सरकारें लगातार कच्चे कर्मचारियों को नियमित कर रही है। समान काम समान वेतन भी नहीं दिया जा रहा। नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने पर हरियाणा सरकार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों को औने-पौने दामों पर कारपोरेट घरानों को बेचा जा रहा है, इससे लगातार महंगाई बढ़ रही है। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक गुहला के प्रधान पवन शर्मा, सचिव संदीप सैनी, उप प्रधान जगबीर मान, जिला कमेटी सदस्य कुल्ला राम, ब्लॉक गुहला कमेटी के सदस्य बलजिंदर सीड़ा, नगर पालिका संघ गुहला के प्रधान पिरथी सिंह व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन गुहला के प्रधान सुच्चा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें