फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक कार और दो बाइक चोरी

Mon, 28 Oct 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों से एक कार व दो बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव ककराला निवासी तरविंद्र ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि चोर 19 अक्टूबर को एक कोचिंग सेंटर चीका से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रदीप की शिकायत ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि चोर 25 अक्टूबर को करनाल रोड कमल फिलिंग स्टेशन से उसकी कार चोरी कर ले गए। तीसरे मामले में गांव बंदराना निवासी दलबीर सिंह ने ढांड थाना में शिकायत दी कि चोर 25 अक्टूबर को अग्रसेन चौक ढांड से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें