शुक्रवार को जींद-कैथल रोड पर सड़क दुर्घटना में सगे भाइयों में एक की दर्दनाक मौत व एक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव हरसौला निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह दिहाड़ी करता है। वे चार भाई है। 27 मई को वह उसके भाई नरेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर गांव चंदाना में किसी काम से जा रहे थे। मोटरसाइकिल उसका भाई चला रहा था। इसके बाद वापस अपने गांव हरसौला आ रहे थे। इसके बाद वे जींद-कैथल रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे कार चालक ने इनको टक्कर मारी। इसके बाद दोनों सडक़ पर गिर गए। गंभीर हालत में राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां उपचार के दौरान 25 वर्षीय नरेंद्र की मृत्यु हो गई। तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एचसी रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।