फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95.5 ग्राम अफीम सहित एक काबू, दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल द्वारा एक व्यक्ति को 95.5 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। आरोपी से पूछताछ करने के लिए न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम सायं के समय गश्त करते हुए हांसी बुटाना नहर पुल बाकल में मौजूद थी। जहां गुप्त जानकारी मिली कि बाकल निवासी बलदेव नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है। सूचना के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जिसमें ईटीओ कैथल सुरेंद्र कुमार गोदारा के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में उसके जैकेट की जेब से 95.5 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें