कैथल। पुलिस ने खेतों से तार चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की गई तार भी बरामद कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि पुलिस ने थेह बनहेड़ा निवासी बलविंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था कि भागल निवासी मोलाराम उसके खेत से तार चोरी कर ले गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरीशुदा तार बरामद किया है।