कैथल। पुलिस ने एक व्यक्ति को 210 ग्राम गांजा फूलपत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी भागल प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने गांव दिवाना की साइड से आए एक बाइक सवार को रुकवाया। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में उसके पास से 210 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद की। उसकी पहचान भागल निवासी सतपाल की रूप में हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।