फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोहतक एसटीएफ व कैथल सीआईए की टीम पर फायरिंग करने वाला एक काबू

Mon, 20 Nov 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोहतक एसटीएफ और कैथल सीआईए की टीम पर कातिलाना हमला करने के मामले में पूंडरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे तीन दिन पहले ही यमुनानगर में साढौरा थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ के बाद रोहतक के सांघी निवासी बदमाश सागर और कृष्ण को घायल कर काबू किया गया था, लेकिन करोड़ा निवासी टिंकू फरार हो गया था। अब पूंडरी पुलिस ने करोड़ा निवासी टिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सांघी निवासी आरोपी आकाश को पहले की काबू कर लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्तूबर को सीआईए-व कैथल में एसटीएफ रोहतक की टीम आई थी, जिन्होंने सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप को सूचना दी। बताया गया कि दो अगस्त 2023 को तीन आरोपियों ने रोहतक के थाना सदर क्षेत्र में कातिलाना हमला किया था। मामले में वांछित आरोपी आकाश उर्फ गोलू, कृष्ण तथा सागर तीनों निवासी गांव सांघी जिला रोहतक गांव करोडा में टिंकू के पास आते जाते रहते हैं। इस सूचना पर शाम के समय सीईआए-वन से इंस्पेक्टर अनूप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम रवाना हुई, जिसमें एचसी तरसेम कुमार, एचसी देवेंद्र कुमार, सिपाही हरीश, सिपाही संदीप तथा सरकारी गाड़ी चालक एएसआई जगबीर सिंह शामिल थे। इसके बाद करोडा से बाकल रोड एनएच-152 डी पुल के नीचे एसटीएफ की टीम नाकाबंदी की। तभी थोड़ी देर बाद गांव करोड़ा साइड से एक बाइक पर आए चार युवकों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। उनमें से एक युवक ने आवाज देकर कहा कि पुलिस है टिंकू गोली मार दो। इतना कहते ही उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल तरसेम घायल हुआ था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। पुलिस ने आकाश को मौके से ही काबू कर लिया था, जबकि तीन दिन पहले दो अन्य आरोपी धरे गए थे और रविवार को आरोपी टिंकू को भी काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें