फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सात लाख 27 हजार रुपये लेकर फरार

Mon, 20 Nov 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फतेहपुरी गांव में भारतीय स्टेट बैंक की उप शाखा ग्राहक सेवा केंद्र का एक संचालक ग्रामीणों के सात लाख 27 हजार 800 रुपये निकलवाकर फरार हो गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी रानी देवी सहित 12 अन्य महिलाओं ने पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि तरुण वर्मा पूंडरी में भारतीय स्टेट बैंक की उप शाखा ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। उसने फतेहपुर की निवासी अनीता, इंदिरा, कविता, जांगीर, तारा देवी, प्रेमवती, बिमला, बोहती, रानी देवी, रामेश्वर व राहुल के सात लाख 27 हजार 800 रुपये बिना उनसे पूछे चालाकी से निकलवा लिए। जैसे ही उन्हें इसका पता लगा तो आरोपी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। पूंडरी थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें