फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले की 22 गोशालाओं के लिए डेढ़ करोड़ जारी

Thu, 09 Jan 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की गोशालाओं के अब जल्द ही हालात सुधरेंगे, क्योंकि सरकार ने जिले की 22 गोशाला के लिए एक करोड़ 61 लाख 650 रुपये की राशि जारी की है। यह राशि मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से जारी की गई हैं।

गौरतलब है कि इस समय जिले में 22 से अधिक गोशालाओं में 25 हजार गोवंश है। इनके पालन पोषण करने में आर्थिक तंगी आड़े आती है। अब यह राशि जारी होने के बाद गोशाला संचालकों को उम्मीद है कि कहीं न कहीं उनकी गोशाला के चलाने को लेकर आने वाली यह आर्थिक तंगी जरूर दूर होगी। गौरतलब है कि गोशाला संचालकों की सरकार से हमेशा आर्थिक सहयोग की मांग रहती है। आर्थिक तंगी के कारण सड़कों पर विचर रहे गोवंश को गोशाला संचालक गोशाला में नहीं लेते हैं।
विज्ञापन


इस समय करीब 1500 गोवंश है सड़कों पर ः जिले की गोशालाओं गोवंशों को न लेने के कारण सड़कों पर भी गोवंश की समस्या रहती है। इस समय भी शहर की सड़कों पर करीब 1500 से दो हजार की संख्या में बेसहारा गोवंश रहते हैं।

अब सरकार की ओर से अनुदान राशि मिलने के बाद गोशाला संचालक सड़कों से गोवंश हटवाने में प्रशासन की सहायता भी जरूर कर पाएंगे। नगर परिषद कैथल की ओर से विशेष अभियान चलाकर सरकारी गोशाला में गोवंशों को भेजा जाता है, लेकिन जरूरत के अनुसार गोवंश सड़कों से नहीं हट पाते हैं।

इस संबंध में पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सरकार की ओर से गोशालाओं के लिए अनुदान की राशि दी गई है। इसके तहत जिले की 22 गोशालाओं में भी यह अनुदान राशि जारी की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह रकम एक करोड़ 61 लाख 650 रुपये है। इस राशि के मिलने के बाद अब गोशाला संचालक आसानी से गोशालाओं का संचालन कर पाएंगे, क्योंकि आर्थिक तंगी के कारण गोशालाओं में गोवंश का पालन पोषण करना मुश्किल होता है।

गोशाला का नाम
जारी की गई राशि

मुड़ाड गोशाला कलायत
14 लाख 30 हजार 850 रुपये

शिव शक्ति गोशाला खंडालवा
12 लाख 31 हजार 350 रुपये

गोशाला सेवा समिति सीवन
पांच लाख 21 हजार 850 रुपये

शिव शंकर नंदीशाला चीका
दो लाख 41 हजार 350 रुपये

महर्षि फल्गु गोशाला सेवा समिति फरल
दो लाख 47 हजार 600 रुपये

बाबा अमरनाथ गोसेवा समिति
दो लाख 75 हजार 100 रुपये

श्री बाबा मंजूनाथ गो सेवा समिति बालू कैथल 44 हजार 600 रुपये

श्री कृष्ण गोपाल गोसेवा सदन सभा चीका 12 लाख 93 हजार 750 रुपये

श्री कृष्ण गोशाला सेवा समिति ढांड पांच लाख 15 हजार रुपये

बाबा बिहारी दास अरदास गोशाला सात लाख 24 हजार रुपये

श्री केशव गोशाला सेवा समिति करोड़ा सात लाख 49 हजार रुपये

कुरुक्षेत्र गोशाला कैथल आठ लाख 91 हजार रुपये

गो सेवा समिति डोगरा गेट कैथल 23 लाख 51 हजार रुपये

जय दुर्गा गोशाला सेवा समिति पाडला चार लाख 83 हजार 750 रुपये

श्री जयराम आदर्श गोशाला पूंडरी 11 लाख 40 हजार रुपये

श्री बाबा निहाल गिरी गोशाला गुहणा एक लाख 80 हजार रुपये

कपिस्थल नंदी गोशाला कैथल 13 लाख 43 हजार रुपये

महादेव गोलोक टयोंठा 47 हजार 250 रुपये

श्री कृष्णा गोशाला समिति बरटा एक लाख 83 हजार रुपये

जय बाबा वीरनाथ गोशाला सोसाइटी क्योड़क
एक लाख 99 हजार रुपये

श्री कृष्णा गो संरक्षण धाम कैथल 17 लाख 85 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें