फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सांपन खेड़ी एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 5.33 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज की टीम रविवार को रात्रिकालीन गश्त के दौरान सांपन खेड़ी के बस अड्डा पर मौजूद थी। सहयोगी सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली कि मूंदड़ी निवासी सलिंद्र सिंह सापन खेड़ी वाले रास्ते से होते हुए कैथल शहर की तरफ जाएगा। इसके बाद पुलिस ने सापन खेड़ी करनाल रोड पर नाकाबंदी कर मूंदडी निवासी सलिंद्र को काबू कर लिया गया। नायब तहसीलदार कैथल जोगिंद्र धनखड़ के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 5.33 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें