फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में दोपहिया वाहनों के काटे चालान, तीन जब्त

Tue, 29 Apr 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत थाने की पुलिस ने रेलवे रोड पर पुलिस स्टेशन के नजदीक नाका लगा कर वाहनों की जांच की। अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये के चालान किए। साथ ही तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।

एसआई शक्ति सिंह ने बताया कि एक वाहन पर आईटीआई के चार बच्चे जा रहे थे। उनके पास न तो बाइक के कागजात थे और न ही हेलमेट था। कागज दिखाए जाने तक बाइक जब्त की गई है।
विज्ञापन


नाका प्रभारी एसआई शक्ति सिंह का कहना था कि अमन का पहले 500 रुपये का हेलमेट न पहनने का चालान काटा गया। वह न तो बाइक के कागजात दिखा सका और उसके बाइक की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी
विज्ञापन


इसलिए अमन का कुल 13 हजार 500 रुपये का चालान किया गया है।

उन्होंने बताया कि 10 वाहनों की जांच की गई जिनमें से तीन को जब्त किया गया और 20 हजार रुपये के चालान किए गए हैं।

लोगों ने पुलिस पर रुपये मांगने के लगाए आरोप

पिंजुपुरा निवासी अमन का आरोप था कि पुलिस ने उनसे पहले पांच सौ रुपये मांगे फिर उनसे एक हजार मांगे और फिर 13 हजार 500 रुपये का चालान कर दिया।

इसी प्रकार साहिल राणा और अमन का कहना था कि इस समय खेतों में गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है। उनके खेत आसपास ही हैं और खेतों में जाने वालों का रोक-रोक चालान किया गया है। किसान को खेत और मंडी के चक्कर में हेलमेट पहनना ध्यान ही नहीं रहता। पुलिस हाईवे पर यदि नाका लगाकर चालान करती है तो ठीक पर शहर में ही चालान काटना उचित नहीं है। नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस की ओर से लोगों के साथ ज्यादती की जा रही है। लोगों ने इस पर अंकुश लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें