फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितरम मोड पर दो पक्षों में हुई फायरिंग मामले में एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जनवरी माह में तितरम मोड पर दो पक्षों में हुई फायरिंग के मामले में एक और आरोपी को काबू किया है। ये जानकारी एसपी मकसूद अहमद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को तितरम मोड पर कैथल निवासी हरीश और बालू निवासी कुलदीप के बीच प्रॉपर्टी के लिए लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच डंडे गंडासी चलने के साथ गोलीबारी भी हुई थी। इस झगड़े में दोनों पक्ष के कई व्यक्ति घायल हुए थे। इस संबंध में थाना तितरम में दो केस दर्ज किए गए थे। मामलों की जांच सीआईए वन कर रही है। शनिवार को इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने तितरम मोड़ गोलीबारी में शामिल रहे आरोपी सेक्टर 19 निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूल किया कि वह आठ जनवरी को तितरम मोड पर हुई लड़ाई झगड़ा गोलीबारी में शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें