फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई में अब आज से होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले

Fri, 14 Aug 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आईटीआई में दा​खिला प्रक्रिया में जुटा स्टाफ।​ स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की खाली सीटों पर अब ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए 14 अगस्त से नए आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि 17 अगस्त से मेरिट के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला प्रक्रिया में बदलाव करते हुए चौथी सीट अलॉटमेंट और मेरिट सूची जारी नहीं करने का निर्णय लिया है। इस ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के साथ 14 अगस्त से नए आवेदन करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

संबंधित आईटीआई में उपलब्ध रिक्त सीटों और ट्रेड के आधार पर मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इससे उन युवाओं को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा, जो पहले की सीट अलॉटमेंट या काउंसलिंग प्रक्रिया में दाखिला नहीं ले पाए थे।
तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी सीटें खाली : कैथल की राजकीय आईटीआई सहित अन्य संस्थानों में तीन सीट अलॉटमेंट और काउंसलिंग चरण पूरे होने के बावजूद काफी सीटें रिक्त हैं। राजकीय आईटीआई में अभी करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली बताई जा रही हैं। ऐसे में विभाग के नए निर्णय से खाली सीटों को भरने के साथ अधिक युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने की उम्मीद है।
राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने दाखिला प्रक्रिया को लेकर कमेटी सदस्यों के साथ बैठक की।
उन्होंने ऑन द स्पॉट दाखिलों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्थान में रिक्त सीटों और उपलब्ध ट्रेड की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निदेशालय की ओर से नया दाखिला शेड्यूल जारी किया गया है। 14 अगस्त से नए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे और 17 अगस्त से रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें