फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरते हैं आम-ओ-खास पर यहां गड्ढों में सड़क की तलाश

विज्ञापन
02-कैथल। राष्ट्रीय राजमार्ग गांव देवबन में टूटी पड़ी सड़क पर जमा पानी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। कैथल से हांसी को जोड़ने वाले राजमार्ग पर गांव देवबन के पास दो-दो फुट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग से राजधानी चंडीगढ़ जाने के लिए विधायक से लेकर मंत्री तक गुजरते हैं। इसके बावजूद किसी का ध्यान इस समस्या की तरफ नहीं जा पाया है। प्रशासन की ओर से भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ बनाए गए नालों से पानी निकासी नहीं हो रही है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी प्रशासन ने नाले तो बना दिए हैं, लेकिन गंदा पानी फिर भी सड़क के बीच में जमा हो रहा है। इस मार्ग से रोजाना हांसी, भिवानी, जींद, कैथल, रोहतक की तरफ सैकड़ों वाहन जाते हैं। लोगों का कहना है कि इन गड्ढों पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
राहगीर दलीपा, कुलदीप, रिसाला, रामचंद्र व सुरुपा ने बताया कि सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण दो पहिया वाहनों के पीछे बैठी महिलाएं और बच्चे उछलकर कर सड़क पर गिर जाते हैं। गड्ढों में कई बड़े वाहन पलट चुके हैं। इस जगह पर कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर नालों का पानी जमा हो रहा है। जिसके चलते सड़क पर बने गड्ढे नहीं दिखाई देते हैं। लोगों ने मांग की है कि देबवन में इस मार्ग की जल्दी से जल्दी दोबारा से मरम्मत करवाई जाए। सड़क की हालत खस्ता होने से इन वाहन चालकों को जहां आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं समय भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

बस आसानी से नहीं निकल पाती
राहगीर मंदीप ने बताया कि इस सड़क पर गांव देवबन के पास बड़े गड्ढे बने होेने के कारण बस आसानी से नहीं निकल पाती है। हमेशा बसों के पलटने का खतरा बना रहता है। प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
आसपास की गलियों से जाना पड़ता है
राहगीर सुखी का कहना है कि मोटरसाइकिल पर गांव देवबन के पास से निकल नहीं सकते हैं। कई दोपहिया वाहन चालकों को गांव की आसपास की गलियों से जाना पड़ता है। संबंधित विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क को एक दो दिन में ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-केसी पठानिया, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें